कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जैन मिलन शाखा मकरोनिया क्षेत्र क्रमांक-10 द्वारा अतिशय तीर्थ क्षेत्र तपोवन सिदगुवां एवं सिद्ध क्षेत्र नैनागिर में कम्बल वितरण का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान तीर्थ क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों, मजदूरों एवं जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किए गए। शाखा अध्यक्ष सुरेश जैन ने बताया कि यह पहल जैन धर्म के अहिंसा, करुणा और परोपकार के सिद्धांतों को व्यवहार में उतारने का प्रयास है, जिससे असहाय वर्ग को ठंड से राहत मिल सके। दूसरे चरण में ईशुरवारा, मदनपुर एवं नवागढ़ में कम्बलों के साथ ऊनी कपड़ों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।


