पाली | बसंत गांव के भामाशाह व आदर्श ग्रुप मुंबई के संस्थापक पुरुषोत्तमदास एच. पुरोहित द्वारा किए कार्यों के सम्मान में भारत सरकार ने उन पर डाक टिकट जारी किया है। यह जिले का प्रथम डाक टिकट है। डाक टिकट के एलबम को सांसद पीपी चौधरी को पुरोहित के बेटे घनश्याम पुरोहित और जगदीश पुरोहित ने पाली सांसद कार्यालय में भेंट किया। जगदीश पुरोहित के साथ शिवसेना (शिंदे) के राजस्थानी विभाग के अध्यक्ष दिलीप राजपुरोहित उपस्थिति रहे।


