जीव गणना सर्वे अभियान में सायतबा रेंज में मिले भालू, लोमड़ी व हिरण के पगमार्क

भास्कर न्यूज| चाईबासा देशभर में वन्य जीवों की स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से चल रहे वन्य जीव गणना सर्वे अभियान में कोल्हान जंगल में भालू, लोमड़ी व हिरण के पगमार्क मिले हैं। कोल्हान वन प्रमंडल चाईबासा के वन प्रमंडल पदाधिकारी कुलदीप मीणा के दिशा-निर्देश पर सायतबा रेंज बरकेला के वन क्षेत्रों में वनकर्मियों की अगुवाई में कोल्हान विश्वविद्यालय पीजी भूगोल विभाग के स्वयंसेवक भी इस सर्वे में शामिल हैं।रोजाना लगभग पांच किलोमीटर पैदल चलकर जंगल के भीतर वन्य जीवों के पदचिह्न, मल, आवास, भोजन के अवशेष और अन्य प्राकृतिक संकेतों का अध्ययन कर रहे हैं। इस वन क्षेत्र में भालू, हिरण, लोमड़ी जैसे जानवरों के मल व पदचिन्ह मिले हैं। इस सर्वे में वन प्रमंडल चाईबासा के वन प्रमंडल पदाधिकारी कुलदीप मीणा, सायतबा वन क्षेत्र बरकेला के वन क्षेत्र पदाधिकारी शंकर भगत, प्रभारी वनपाल उपेंद्रनाथ सोरेन, नरेंद्र मरांडी, गौतम प्रसाद राय, अमन सुंडी, जयंती कुंकल, पिंची बुड़ीउली, रामेश्वर टुडू समेत कोल्हन विश्वविद्यालय पीजी विभाग भूगोल विभाग के स्वयंसेवक पुष्पांजलि कुमारी गोप, सुमन बिरुवा आदि शामिल थे। इस सर्वे के अंतर्गत 15 से 17 दिसंबर तक कुल तीन दिनों तक प्रतिदिन 5 किलोमीटर पैदल चलकर मांसाहारी वन्य जीवों के मल व पदचिह्न आदि को नमूने के रूप में एकत्र किया गया। एकत्रित नमूनों को परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जिससे वन्य जीवों की सटीक पहचान सुनिश्चित की जा सके। वहीं 18 से 20 दिसंबर तक 2 किलोमीटर ट्रांसेक्ट लाइन पर पैदल चलकर शाकाहारी वन्य जीवों की गणना की गई। तीन दिनों तक चले पांच किमी पैदल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *