महा संकीर्तन के साथ होगा नव वर्ष का स्वागत

लुधियाना| नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आध्यात्मिक उल्लास बिखेरने के लिए श्री गोविन्द गोधाम पूरी तरह तैयार है। 31 दिसंबर दिन बुधवार को मंदिर सभागार में एक भव्य महा संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। जहां श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में पुराने वर्ष को विदाई देकर नए साल का अभिनंदन करेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सुंदरदास धमीजा और अशोक धवन ने बताया कि इस विशेष संध्या पर भजन गायक भैया दीपेश सुनेजा और भैया मनीष चौहान अपनी मधुर वाणी से संकीर्तन करेंगे। धार्मिक आयोजन के साथ-साथ यहां विशाल भंडारे की भी व्यवस्था की जाएगी। आयोजक समिति के सदस्य पं. राज शर्मा, अश्वनी ग्रोवर, बसंत कुमार और दीपक जैन ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। आयोजन को सफल बनाने में मनोहर वर्मा, सोनी वालिया, प्रमोद दीवान, राज गोयल सहित आशीष वैद, सुमित अरोड़ा, दविन्द्र विज, जतिन्द्र गुप्ता, भाविक कपूर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *