तख्त श्री पटना साहिब की यात्रा रवाना

लुधियाना| तख्त श्री पटना साहिब की पावन यात्रा बसंत एवेन्यू इलाके से श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। यात्रा को ब्लॉक समिति के सदस्य प्रीत मोहिंदर सिंह और समाजसेवी हरदीप सिंह चावला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें कुल 20 श्रद्धालु शामिल थे। गुरजीत सिंह ने बताया कि पिछले 20 वर्षों से लगातार तख्त श्री पटना साहिब की यात्रा संगत के सहयोग से भेजी जा रही है। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को गुरुद्वारा श्री बाल लीला, गुरुद्वारा श्री गुरु का बाग और गुरुद्वारा श्री गऊघाट के दर्शन भी कराए जाएंगे। यात्रा से पहले धार्मिक मर्यादा का पालन करते हुए संगत द्वारा श्री जपजी साहिब का पाठ किया गया। हरनीत कौर, परमजीत कौर, प्रभु प्रीत सिंह, भूपिंदर कौर और गुरबाणी कौर ने पाठ के बाद अरदास की। श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब के चरणों में माथा टेककर सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की। इस अवसर पर ऊष्मा सिंगला और परमिंदर सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *