अमृतसर| वेलफेयर सोसाइटी ऑफ एलोहिम ब्रेथ्रन फेलोशिप की ओर से एकता पार्क, गुरुबख्श नगर में मुफ्त जनरल मेडिकल कैंप लगाया गया। डॉ. सन्नी शर्मा और गुमटाला से आई उनकी विशेष मेडिकल टीम ने मरीजों का चेकअप किया। इस दौरान लगभग 150 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें संस्था की ओर से मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। इस मौके पर कौंसलर सरबजीत सिंह लाटी, अध्यक्ष पी. विजय राजू, उपाध्यक्ष जॉय मसीह, और सदस्य डीसिल्वा, जागीर सिंह और विल्सन मौजूद थे।


