उत्तर वनमंडल की चिखलार बीट में एक दिवसीय अनुभूति शिविर का आयोजन किया। शिविर में स्कूली स्टूडेंट्स को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाने और उन्हें धरती के दूत के रूप में तैयार करने के लिए प्रयास किए। वन परिक्षेत्र अधिकारी बैतूल (सा.) एपी शुक्ला वनक्षेत्रपाल समेत अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम को आयोजित किया। इस दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकारी बैतूल के 117 विद्यािर्थयों और 4 शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की। अनुभूति मास्टर ट्रेनर भगवंतराव बोरपी सेवा निवृत्त वनक्षेत्रपाल और शासकीय प्रेरक पंढरीनाथ बरडे वनपाल ने बच्चो को प्रकृति के बारे में जानकारियां दी। इस दौरान वृक्षों की पहचान, वन्यजीवों के पदचिह्न की जानकरियां, जड़-मृदा तंत्र की भूमिका, नदियों का जीवन में महत्व भी समझाया। शिविर में मैं भी बाघ सेल्फी पाइंट, प्रश्नोत्तरी, निबंध व चित्रकला स्पर्धाएं भी आयोजित की। जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।


