स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सुविधाओं का जायजा लिया

भास्कर न्यूज | जांजगीर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जिला चिकित्सालय जांजगीर-चांपा का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया, संचालक संजीव झा और सहायक संचालक डॉ. सुरेंद्र पाम्भोई भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अस्पताल की स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने नवनिर्मित ओपीडी हॉल का अवलोकन कर इसकी कार्यप्रणाली की सराहना की। इस मौके पर उन्होंने 10 बेड के अत्याधुनिक नवजात शिशु देखभाल इकाई (एनआईसीयू) वार्ड का उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि अब इस क्षेत्र के नवजात शिशुओं को क्रिटिकल केयर के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने जीवनदीप समिति द्वारा मरीजों की जरूरत के अनुसार समयबद्ध स्वीकृतियाँ देने की पहल को सराहनीय बताया और कहा कि इससे अस्पताल की सेवाएँ लगातार सुदृढ़ हो रही हैं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.के. मरकाम, सिविल सर्जन डॉ. एस. कुजूर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक उत्कर्ष तिवारी, जिला अस्पताल प्रबंधक अंकित ताम्रकार, आरएमओ डॉ. संदीप साहू सहित जिला चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला अस्पताल में नई सुविधाओं का जायजा लेते स्वास्थ्य मंत्री।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *