दुष्कर्म के प्रयास के दो आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

भास्कर न्यूज | डंडई डंडई थाना क्षेत्र के बालेखांड गांव में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म प्रयास के दो आरोपियों के ऊपर घटना के चार महीना के बाद भी पुलिस ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। जिसको लेकर पीड़िता के परिजन न्याय को लेकर काफी चिंतित हैं। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आवेदन दिए हुए करीब 4 महीना गुजर गया लेकिन आज तक आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर है और पुलिस कुछ नहीं कर रही हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि हम लोगों को लग रहा है कि हम जैसे गरीबों को न्याय नहीं मिल पाएगा। गांव में लोग तरह-तरह के ताने मार रहे हैं कि बोल रहे हैं कि घटना के बाद तुम लोग थाने में क्यों शिकायत किए थे गांव में ही पंचायत हो जाती और समाधान हो जाता है। पीड़िता के मां ने कहा कि पुलिस बोलती है कि आरोपी गांव घर में दिखेंगे तो बताना तब हम पकड़ेंगे। आपको बता दें कि डंडई थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही 9वीं कक्षा की एक14 वर्षीय छात्रा के साथ बालेखांड धना पहाड़ के पास छेड़छाड़ करते हुए दो युवक अजीत सिंह तथा मुंडा सिंह ने जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। जिसका मामला प्रकाश में आया था। घटना के दिन पीड़िता ने सबसे पहले घटना की जानकारी स्कूल के टीचर को दिया था। पीड़िता ने बताया था कि दोनों युवक कई बार मुझे जमीन पर जबरदस्ती धक्का देते हुए जबरन पटका और दुष्कर्म करने की कोशिश की। तभी मैं जोर-जोर से बचाने के लिए चिल्लाने लगी। और मैं किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने लगी और दौड़ते दौड़ते स्कूल पहुंची। मामले में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय ने कहा कि मामले के आरोपी दोनों युवकों के विरुद्ध वारंट जारी किया गया है। दोनों युवक फरार हैं। कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *