श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र के मासिक सत्संग का आयोजन

भवनाथपुर | खरौंधी मोड़ स्थित पांडेय कॉम्प्लेक्स में रविवार को ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेल के सेवानिवृत कर्मचारी नंदकुमार पांडेय ने फीता काटकर और केक काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। शोरूम के स्टोर मैनेजर ज्योति प्रकाश चौहान ने बताया कि यह ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी का पहला शोरूम भवनाथपुर में खोला गया है। उन्होंने कहा कि ओला की इलेक्ट्रिक स्कूटी को लेकर ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता और बेहतरीन सेवा प्रदान की जाएगी। इस उद्घाटन समारोह में सुनील कुमार पांडेय, दिनेश दुबे, आलोक शर्मा, रामप्रवेश पांडेय, सुरेंद्र दुबे, विनय गुप्ता, संजय तिवारी, साक्षी पांडेय, शिवांश पांडेय, बसंत पांडेय, गोपाल उरांव सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे। गढ़वा | परम दयाल युग पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का मासिक सत्संग का आयोजन किया गया। गढ़वा प्रखंड के सोह गांव स्थित गुरु भाई राधेश्याम तिवारी के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्री श्री ठाकुर के तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित किया गया। वहीं धूप दीप निवेद शंख ध्वनि बंदे पुरुषोत्तम की जय घोष किया गया। सामूहिक प्रार्थना किया गया। भजन कीर्तन व आरती किया गया। मौके पर श्री श्री ठाकुर के जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। मौके पर सतगुरु के चरण में रहने से सभी समस्या का समाधान होता है। सभी मनोकामना पूर्ण होता है। वहीं विश्व का कल्याण होता है। सत्संग में पलामू प्रमंडल के वरिष्ठ एसपीआर कुलदीप मिश्रा, गढ़वा से एसपीआर विजय नंदन सिन्हा, राजकुमार, अवधेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर वरिष्ठ गुरु भाई डॉक्टर सुरेश प्रसाद, रघुवीर प्रसाद कश्यप, सुखबीर पाल, सियाराम पांडेय, महेश चौधरी, अशोक प्रसाद, योगेश्वर प्रसाद, शंकर जायसवाल, राजेंद्र प्रसाद, रवि रंजन कुमार, वीरेंद्र विश्वकर्मा, अजय तिवारी, राधेश्याम तिवारी, बिदाराम, हरिद्वार प्रसाद केसरी, जितेंद्र मिश्र आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *