रोटरी आई हॉस्पिटल में सर्जरी के लिए 58 का चयन

गिरिडीह | रोटरी गिरिडीह ने 14 से 21 फरवरी 25 तक फ्री प्लास्टिक सर्जरी के लिए मरीजों के चयन के िलए प्रारंभिक जांच शिविर का आयोजन रविवार को किया। रोटरी नेत्र चिकित्सालय में डॉ. मो. आजाद, डॉ. सज्जन डोकानिया, डॉ शशि भूषण चौधरी, डॉ. विकास माथुर और डॉ. विकास लाल ने निबंधित 85 लोगों की जांच कर 58 लोगों का सर्जरी के लिए चयन किया ।चयनित लोगों की प्लास्टिक सर्जरी अमेरिका से आने वाले डॉक्टरों की टीम करेगी। मरीजों का रजिस्ट्रेशन जारी है। 2 फरवरी को भी प्रारम्भिक जांच के िलए शिविर लगेगा। सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला, अमित गुप्ता, राजन जैन,अमित गुप्ता, नबीन सेठी, डॉ विनय गुप्ता, मनीष वर्णवाल, सारंग केडिया, रवि बगड़िया, शरद रूंगटा, देवेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, चरणजीत सिंह, पवन शंघई, तरणजीत सिंह आदि का योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *