बड़की सरिया| रविवार को सरिया मुख्य मार्ग के विवेकानंद चौक पर स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रजनी कौर उपस्थित थी। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पमाला व पुष्प अर्पित कर लोगों ने श्रद्धा सुमन के साथ जयंती मनाई। रजनी कौर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन आज भी युवाओं के लिए आदर्श है। उन्होंने पूरे विश्व को आध्यात्मिक संदेश दिया और भारत को विश्व गुरु के रूप मे स्थपित किया। वहीं विवेकानंद सेवा समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन मंडल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हर युवाओं के दिलो मे आज भी राज करते है उन्होंने यह सिख दिया कि जीवन बड़ा नहीं बल्कि जीवन के किए गए कार्य अनमोल होनी चाहिए। मौके पर विवेकानंद सेवा समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन मंडल मुख्य अतिथि रजनी कौर, सचिव संतोष पांडेय, राहुल मंडल,नंद किशोर पांडेय, विश्वनाथ पांडेय, सुरेश पासवान, कैलाश पासवान आदि उपस्थित थे।


