मंडला में कड़ाके की ठंड, भिलवानी में 8.4°C:शहर 8.6°C, घना कोहरा; 15 दिन से तापमान 7-8°C पर

मंडला जिले में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मंगलवार को कान्हा नेशनल पार्क के भिलवानी में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जिले में सबसे कम रहा। मंडला शहर का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। इसके कारण वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कान्हा नेशनल पार्क के अन्य क्षेत्रों में भी शीतलहर का असर देखा गया। मंगलवार सुबह कान्हा रेंज में 9.9 डिग्री, किसली में 9.4 डिग्री, सूपखार में 8.5 डिग्री और मुक्की में 10.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद पर्यटक सफारी का लुत्फ उठा रहे हैं। देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। पिछले 15 दिनों से जिले का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। सोमवार को मंडला शहर का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर चली हवाओं के कारण दिन में भी तेज ठंड महसूस की गई। इसलिए बढ़ रही ठंड मौसम विभाग के अनुसार, उपोष्ण कटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 140 नॉट्स की कोर हवाओं के साथ उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर बनी हुई हैं। हालांकि, मध्य प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है और आगामी दिनों में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। जिले में बीते 11 दिनों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *