बगोदर| मवेशी लदे चार मिनी ट्रकों को पुलिस ने रविवार को जब्त किया । ट्रकों पर 89 मवेशी लदे थे। बरामद मवेशियों को पचंबा गोशाला भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि ट्रकों पर मवेशियों को लादकर बिहार से बंगाल ले जाया जा रहा था। इसकी जानकारी एसपी को मिली थी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जीटी रोड बगोदरडीह ओवरब्रिज के पास छापेमारी कर ट्रकों को जब्त किया है। ट्रकों पर क्रूरतापूर्वक मवेशियों को लादकर ले जाया जा रहा था। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।


