शिशु मंदिर में देशभक्ति की भी दी जाती है शिक्षिा : अखिलेश

गुमला | सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में स्वामी विवेकानंद जयंती सह युवा दिवस कार्यक्रम पुरातन छात्र परिषद के सदस्यों एवं प्रबंधन समिति की उपस्थिति में उत्साह पूर्वक मनाया गया। मौके पर उपस्थित पुरातन छात्र के अधिकारी, सचिव विजय बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार दास, प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा ने स्वामी जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भैया आशुतोष ने मंचासीन अधिकारियों का परिचय करवाया। भास्कर न्यूज |सिसई रणजीत नारायण सरस्वती विद्या मंदिर कुदरा सिसई में रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर विद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन का किया गया। आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आचार्य मृत्युंजय कुमार मिश्रा ने अतिथि परिचय कराया। मौके पर विद्याभारती के विभाग निरीक्षक अखिलेश कुमार ने कहा कि इस विद्यालय में पूर्व छात्रों और वर्तमान के भैया बहनों में आत्मविश्वास, संस्कृति और संस्कार युक्त शिक्षा के साथ चरित्र अपनाएं हैं, यहीं धरोहर है। झारखंड में विद्या भारती द्वारा 2018 विद्यालय संचालित है जहां संस्कार युक्त शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र भक्ति की शिक्षा दी जाती है। स्वामी विवेकानंद की जीवनी विभिन्न अंशों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व छात्र जहां रहें सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की संस्कृति की छाप वहां अक्षुण्ण बनाए रखें। प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा ने कहा कि पूर्व छात्र सम्मेलन विद्या भारती के चार प्रमुख आयामों में एक श्रेष्ठतम कड़ी है। इस अवसर पर पूर्व छात्र कामेश साहू, जो कि एक मोटिवेशनल स्पीकर हैं, ने अपने विचारों को साझा करते हुए स्वामी विवेकानंद के बारे में कहा कि जब हम अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए भिड़े तो हमारे मन में जरा सा भी नकारात्मक भाव नहीं होना चाहिए। मौके पर भैया कामेश साहू ने वस्त्र देकर विद्यालय के आचार्य आचार्यों को सम्मानित किया। वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति ने भैया कामेश साहू, सुश्री मेघा रानी, भैया कृष्णा साहू सहित 30 पूर्व छात्रों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कक्षा नवम की बहनों ने राम आयेंगे गीत के धुन पर नृत्य कियाञ बहनों ने महाभारत गीत की धुन पर नृत्य करते हुए हमें स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का उपदेश दिया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने सारे बच्चों को समय रहते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया मंच संचालन पूर्व छात्रा अंकिता कुमारी ने की। इस अवसर पर कमेटी उपाध्यक्ष रविंद्र अधिकारी, श्रीकमल सिंह, कौशल्या कुमारी, मृत्युंजय कुमार मिश्रा, जितेंद्र कुमार साहू, नाथू भगत, सुखनाथ सिंह, बद्रीनारायण सिंह मौजूद थेञ सिसई | कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पंडरानी सिसई मे स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाया गया ।योग गुरु गजराज महतो के सानिध्य मे विद्यालय के छात्राओं ने योगाभ्यास कर स्वामी विवेकानंद के पदचिह्न पर चलने का संकल्प लिया। सर्व प्रथम स्वामी जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। योग गुरु ने स्वामी जी के जीवनी पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि वे युवाओं को एक संदेश दिया। उठो, जागो, और तब तक संघर्ष करो, जब तक मंजिल प्राप्त न हो, वे बचपन से ही योग व अध्यात्म को अपनाया। और उन्होंने स्वामी रामकृष्ण परमहंसजी की शिष्यता ग्रहण की और आत्म साधना करते हुए ईश्वरीय शक्ति को जाना व पहचाना और मानवता का संदेश समस्त संसार मे पहुंचाया। उन्होंने शिकागो के मंच कर अपना भाषण अपनी मातृभाषा हिंदी मे दिया। और दुनियां में भारत वर्ष का सनातन धर्म को स्थापित किया। भास्कर न्यूज |गुमला पालकोट प्रखंड के तेंरिया कोइल टोली सामने कोईल नदी में खड़िया समाज के द्वारा वार्षिक वनभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन का संचालन सुरेश ईदवार ने किया किया। बुद्धिमान खड़िया ने कहा समाज के लोगों को जागरूक होना है। हमलोग नशा पान को संस्कृति के नाम से हर नेग दस्तूर में नशा का प्रयोग करते हैं या समाज के लिए अच्छा नहीं है।योजिन कुल्लू ने कहा कि समाज को शिक्षा को बढ़ावा देना होगा समाज के सभी माता पिता अपने बच्चों को शिक्षित और नशापान दूर रखे।असरू खड़िया ने कहा अपनी समाज कार्य हम सभी खड़िया समाज के लोगों ही मिलकर सकते है। हमलोग के समाज जो समस्या है उसे मिलकर ही दूर किया जा सकता है। मांगरा खड़िया ने कहा समाज के संस्कृति को बचाना होगा। नेगादस्तूर को सही तरीका से करना होगा।डा चंद्र किशोर केरकेट्टा ने कहा कि खड़िया भाषा संस्कृति को बचाना होगा। भाषा संस्कृति ही समाज के पहचान है जब भाषा बचेगा तब ही खड़िया समाज बचेगा, हमारे पुरखों के द्वारा दिया गया लोगगीत, लोक नृत्य, और नेगादस्तूर को बचा कर रखना होगा। हमारा जो भी संस्कृति है उसे है पुरखों का दिया हुआ। समाज को राजनीति जागरूकता की जरूरत है।मुख्य रूप से उपस्थित थे। गुमला | विकास भारती बिशनपुर के सृजन परिसर में स्वामी विवेकानंद के 162र्वे जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम स्वामी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण संस्था के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत के द्वारा किया गया। तत्पश्चात उन्होंने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए स्वामी जी के जीवन दर्शन, उपदेश एवं आदर्श के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभी भारतीयों के लिए उनका विचार एवं आदर्श प्रेरणा का स्रोत है। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान संजय कुमार मेगा वाटर वाटरशेड के रामकुमार चौधरी, कौशल किशोर, पीएमकेके के संजय कुमार आदि शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *