धौलपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी:मेल पर मिली धमकी के बाद परिसर खाली, पुलिस जांच में जुटी

धौलपुर कलेक्ट्रेट को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें कलेक्ट्रेट भवन को बम से उड़ाने की बात कही गई है। इस धमकी के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया और कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करा लिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट से सटे पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय को भी खाली कराया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भरतपुर से एक डॉग स्क्वायड टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान स्वयं पुलिस बल के साथ कलेक्ट्रेट परिसर की गहनता से जांच कर रहे हैं। इस धमकी भरे मेल के बाद जिले में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *