‘बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर अत्याचारों को रोके मोदी सरकार’:पाली में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

पाली में मंगलवार को सनातनी सेना सर्व हिंदू समाज से जुड़े लोगों ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार और हिंदू युवक को भीड़ द्वारा जिंदा जलाने की घटना को लेकर रोष जताया। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि 2 दिन पहले बांग्लादेश में दिपुचन्द्र दास की भीड़ ने निर्मम हत्या कर दी। यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना थी। इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते है। उन्होंने ऐसे कट्टरपंथियों के खिलाफ करवाई की मांग की। उन्होंने कहा- बांग्लादेश में कट्टरपंथी लोग हिंदुओं को टारगेट कर उन पर हमला कर रहे हैं। उनके घर जला रहे है। बहन- बेटियों के साथ गलत व्यवहार कर रहे है। हिंदू परिवारों का उन्होंने बांग्लादेश में जीना मुश्किल कर रखा है। कई हिन्दू परिवार अपना सबकुछ छोड़ कर भारत आने को मजबूर है। लेकिन सबकुछ जानते हुए भी बांग्लादेश की सरकार कोई करवाई नहीं कर रही है, जो सोचनीय विषय है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की है कि वे बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में निर्णायक कदम उठाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *