बालोद| छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी बिलासपुर के तत्वावधान में दुर्ग संभाग के न्यायिक अधिकारियों के लिए कम्प्यूटर कौशल संवर्धन कार्यक्रम नवीन कॉन्फ्रेंस हॉल जिला न्यायालय दुर्ग में किया गया। दुर्ग संभाग के अंतर्गत बालोद, बेमेतरा, दुर्ग, कबीरधाम एवं राजनांदगांव के न्यायिक अधिकारियों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों की सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी दक्षता को सुदृढ़ करना, न्यायालयीन कार्यप्रणाली को प्रभावी, पारदर्शी, तकनीक सक्षम बनाना था।


