CG के 22 नक्सलियों का ओडिशा में सरेंडर:1.84 कड़ोड़ के हैं इनामी; AK-47-इंसास जैसे 9 हथियार लेकर आए

छत्तीसगढ़ के 22 नक्सलियों ने ओडिशा पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं। इन सभी नक्सलियों पर कुल 1 करोड़ 84 लाख 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर करने वालों में DVCM, ACM रैंक के नक्सली हैं। वहीं अपने साथ AK-47, इंसास, SLR जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी साथ लेकर आए हैं। ये सभी नक्सली दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी अंतर्गत केरलापाल एरिया कमेटी, जगरगुंडा एरिया कमेटी, प्लाटून 26 और प्लाटून 31 में सक्रिय थे। इनमें 1 DVCM, 6 ACM और 15 PM मेंबर हैं। ज्यादातर नक्सली सुकमा और बीजापुर जिले के भी रहने वाले हैं। कुछ नक्सली दंतेवाड़ा के भी हैं। इनमें 10 महिला नक्सली भी शामिल हैं। ये हथियार साथ लाए इन नक्सलियों ने डाले हथियार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *