राष्ट्रपति मुर्मू का 30 दिसंबर को जशपुर आगमन प्रस्तावित:कलेक्टर-एसएसपी ने आगडीह हवाई अड्डे का निरीक्षण कर दिए निर्देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 30 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित झारखंड प्रवास को लेकर जशपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। राष्ट्रपति गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में मांझाटोली में आयोजित अंतर्राज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति का आगमन आगडीह हवाई अड्डे पर होगा। यहां से वे सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल के लिए जाएंगी। कलेक्टर-एसएसपी ने हवाई अड्डे का निरीक्षण किया तैयारी का जायजा लेने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने सोमवार को हवाई अड्डे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क, पार्किंग, स्वास्थ्य सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था और सेफ हाउस की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्गों की सफाई, रोड मार्किंग और अनावश्यक झाड़ियों की कटाई पर भी जोर दिया। एसएसपी ने सुरक्षा कड़ी करने के दिए निर्देश सुपरिंटेंडेंट शशि मोहन सिंह ने पुलिस अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने और सभी सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *