आचार्य विद्यासागरजी महाराज के जीवन पर बनने वाले पैनोरमा का शिलान्यास 19 जनवरी को सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे। पैनोरमा नारेली बाईपास स्थित ज्ञानोदय जैन तीर्थ के सामने बनेगा। मुख्यमंत्री ने अपने बजट भाषण में इस पैनोरमा के बनाए जाने की घोषणा की थी। कार्यक्रम से जुड़े कुणाल जैन ने बताया कि पैनोरमा का निर्माण सरकार के धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण की ओर से किया जाएगा पैनोरमा में आचार्य का जीवन वृत दृश्य-श्रव्य माध्यमों से प्रदर्शित करेंगे। अजमेर आचार्य विद्यासागर की दीक्षा स्थली होने से यह तीर्थ खास है। शिलान्यास कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकारसिंह लखावत शामिल होंगे। कार्यक्रम जैन संतों के 3 संघों के सान्निध्य में होगा। उपाध्याय वृषभानंद महाराज जिनशासन क्षेत्र में विराजमान हैं। मुनि प्रणम्य सागर किशनगढ़ से विहार कर अजमेर पहुंच रहे हैं। मुनि नीरज सागर संघ के साथ सरवाड़ से अजमेर की ओर विह्यर करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में ब्रह्मचारी शशांक, अजय दनगासिया, पुखराज पहाड़िया, प्रमोद सोनी, सुनील ढिलवारी, राजकुमार गोधा, प्रदीप पाटनी, प्रवीण गदिया, विजय जैन, लोकेश जैन मौजूद रहे।


