पाली के मेडिकल कॉलेज रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्व सहमति से डॉ. वेद प्रकाश पालीवाल को अध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह डॉ. अशोक जाखड़ को महासचिव, डॉ. मनीष बिश्नोई को उपाध्यक्ष, डॉ. सुनील मेहुल को संयुक्त सचिव और डॉ. शुभम गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने रेजिडेंट डॉक्टर्स के हितों की रक्षा करते हुए शैक्षणिक और चिकित्सकीय सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिलीप सिंह चौहान, RDA अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमावत, RDA स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. लोकेंद्र बिडियासर, उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रवीर परमार सहित कई जने मौजूद रहे।


