पानीपत जिले के गांव बवाना लाखु के पैरा जूडो खिलाड़ी रोहित मलिक ने 14वीं नेशनल पैरा जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। यह चैंपियनशिप पैरा ओलिंपिक कमेटी ऑफ इंडिया और इंडियन ब्लाइंड एसोसिएशन के देखरेख में 19 से 23 दिसंबर तक राजस्थान के श्रीगंगानगर में आयोजित की गई थी। इस जीत से उन्होंने गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया है। रोहित मलिक की इस उपलब्धि पर समस्त ग्रामवासियों, ग्राम पंचायत और दादा लाखु स्पोर्ट्स और सोशल संगठन ने खुशी व्यक्त की है। बता दे कि रोहित बवाना लाखु गांव के एक गरीब किसान परिवार से संबंध रखते हैं।गांव के सरपंच मोहित मलिक ने रोहित की उपलब्धि पर कहा कि बवाना लाखु खेलों का केंद्र बनता जा रहा है। रोजाना अभ्यास से मिली सफलता उन्होंने बताया कि यहां के अनेक खिलाड़ियों ने देश-प्रदेश का नाम रोशन किया है और विदेशों में भी अपनी पहचान बनाई है। सरपंच ने दादा लाखु स्पोर्ट्स क्लब और जूडो-कराटे में गांव के युवाओं के योगदान की सराहना की।वहीं रोहित मलिक ने बताया कि वह रोजाना गांव के खेल के मैदान में अभ्यास करते हैं। पैरा ओलिंपिक में क्वालीफाई करना लक्ष्य इससे पहले भी वह नेशनल कॉमनवेल्थ और पैरा एशियन जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। रोहित का लक्ष्य अपने भार वर्ग में पैरा ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई करना और देश तथा प्रदेश के लिए पदक जीतना है।


