बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 घायल:जयपुर से जोधपुर आ रहा था परिवार, तेज धमाके की आवाज से जागे

अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने सर्विस लाइन पर खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी।हादसे में करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जोधपुर निवासी घायल रिजवान ने बताया- आदर्श नगर थाना क्षेत्र के बड़लिया इलाके में हादसा हुआ था। परिवार के लोग बस से जयपुर से जोधपुर जा रहे थे। जयपुर में सगाई का फंक्शन था, जिसमें परिवार शामिल होने गया था। हादसे के समय परिवार के लोग सो रहे थे। पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अचानक तेज धमाका हुआ। घायल रिजवान ने बताया- बस में करीब उनके 30 लोग सवार थे, जिसमें बच्चे भी शामिल थे। 6 जने गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ट्रक ड्राइवर शराब के नशे में था। ड्राइवर ने ट्रक से टक्कर मार दी। पूरा परिवार सगाई के फंक्शन में जयपुर गया हुआ था। मामले में आदर्श नगर थाने में शिकायत दी है। आदर्श नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है। यह हुए घायल
जोधपुर निवासी इमरान पुत्र रफीक, रिजवान पुत्र रफीक, खुर्शीद पत्नी मोहम्मद अकबर, तबसुख बानो, राजू पुत्र गणपत और मोहम्मद अकबर अली घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *