बठिंडा में मजदूरों पर हमले का मामला:डीसी से मिला प्रतिनिधिमंडल, दोषियों की गिरफ्तारी और 10-10 लाख मुआवजे की मांग

बठिंडा में मजदूरों पर हुए हमले के विरोध में जबर विरोधी एक्शन कमेटी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने दान सिंह वाला गांव के मजदूरों पर अत्याचार, उनके घरों में आगजनी और मारपीट करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। मुलाकात से पहले आयोजित रैली में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे मजदूरों को सबक सिखाने के लिए हिंसा की गई, जबकि प्रशासन इसे दो परिवारों के बीच की दुश्मनी बताकर दोषियों का बचाव कर रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा, घायलों का निशुल्क इलाज और चोरी हुआ सामान वापस दिलाने की मांग भी रखी। गांव में 17 फरवरी को करेंगे रैली प्रतिनिधिमंडल में ग्रामीण मजदूर सभा, मजदूर मुक्ति मोर्चा, पंजाब खेत मजदूर यूनियन और विभिन्न किसान संगठनों के नेता शामिल थे। डिप्टी कमिश्नर ने दोषियों की गिरफ्तारी और मुआवजे का आश्वासन दिया। इस मुद्दे पर जन समर्थन जुटाने के लिए 17 फरवरी को दान सिंह वाला गांव में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *