कपूरथला के ढिलवां हाईटेक नाके पर पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। अमृतसर से आ रही क्रूज कार से पुलिस ने 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमृतसर के जंडियाला क्षेत्र के अमरकोट निवासी हैप्पी और जसकरण दीप सिंह के रूप में हुई है। एएसआई दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। पुलिस को देखकर फेंका लिफाफा इस दौरान अमृतसर की तरफ से आ रही क्रूज कार को संदेह के आधार पर रोका गया। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने एक मोमी लिफाफा सड़क किनारे फेंक दिया, जिसमें से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ कर रही पुलिस थाना ढिलवां के एसएचओ एसआई मनजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस नशे की सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।


