सीकर से महाकुंभ के लिए यात्री रवाना:पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य बोले- प्रयागराज में गंदगी नहीं फैलाएं; लोहागर्ल धाम में धार्मिक कार्यक्रम होंगे

गोपीनाथ गौ सेवा समिति, सीकर द्वारा सीकर से महाकुंभ प्रयागराज व अयोध्या दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों को रवाना किया गया। लोहागर्ल धाम के पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज ने जैन भवन से तीर्थ यात्रियों की दो बसों को भगवा झंडी दिखा कर रवाना किया। अवधेशाचार्य महाराज ने कहा- यह पूरे सीकरवासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां से तीर्थ यात्री कुंभ स्नान करने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि प्रयागराज में जाकर कचरा, गंदगी नहीं फैलाएं। कुंभ स्नान कर भगवान का स्मरण करें। अवधेशाचार्य ने तीर्थ यात्रियों को इस यात्रा के लिए मंगलमय शुभकामनाएं दीं। साथ ही अवधेशाचार्य महाराज ने बताया कि 14 फरवरी को लोहागर्ल धाम में मकर संक्रांति धूमधाम से मनाई जाएगी। लोहागर्ल धाम में बना प्राचीन सूर्य मंदिर धरती का प्रथम तीर्थ है। इसलिए इसे गुरु तीर्थ भी कहा जाता है। लोहागर्ल धाम में कई धार्मिक आयोजन भी होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *