राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका (RANA) ने अपने नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ पहली बोर्ड बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता RANA के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने की। इस विशेष अवसर पर राजस्थान टूरिज्म साल-2025 का पोस्टर जारी किया गया। राना के सचिव रवि जरगढ़ ने बताया कि इस मौके पर प्रेम भंडारी ने कहा “राजस्थान में भारत का प्रमुख पर्यटन स्थल बनने की अपार संभावनाएं हैं। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करने के लिए हर राज्य का तीव्र विकास करना होगा। प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक नेतृत्व क्षमता और विश्वसनीयता के कारण ही राजस्थान को $350 बिलियन के निवेश के समझौते प्राप्त हुए हैं। अब राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वह सक्रिय होकर इन निवेशों को धरातल पर उतारे।” इस बैठक में विश्व प्रसिद्ध इनवेसिव कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. समीन शर्मा और राजस्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष के.के. मेहता के साथ पूर्व RANA अध्यक्ष आनंद नाहर, हरिदास कोटेवाला, दशरथ दुग्गड़ और डॉ. नरेंद्र हड़पावत भी इस बैठक में मौजूद थे। बैठक में कैप्टन जॉर्ज स्टेनली, राना के जुगल किशोर लड्ढा, AIA के पूर्व अध्यक्ष हरीश ठक्कर और BRUHUD के अध्यक्ष अजय पटेल आदि विशिष्ट आमंत्रित गेस्ट के तौर पर मौजूद थे। 25वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम को लेकर चर्चा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि न्यूयॉर्क RANA की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस वर्ष 5वां अंतर्राष्ट्रीय RANA सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इस बैठक के दौरान 4 लाख डॉलर की राशि जुटाई गई। राना अब तक चार अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन न्यू यॉर्क मे कर चुका हे । दो सम्मेलन मे तत्कालीन मुख्य मंत्री अशोक गहलोत अपने कैबिनेट के सदस्यों वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सिरकत कर चुके हैं। वहीं एक बार पूर्व मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे भी अपने कैबिनेट के सदस्यों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सिरकत कर चुकी हैं । बैठक में डॉ. समीन शर्मा और कनक गोलिया को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इन दोनों ने हाल ही में जयपुर और जोधपुर में हाल ही में अत्याधुनिक एमआरआई मशीनें स्थापित कर राजस्थान में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इसके अलावा, RANA ने उपाध्यक्ष डॉ. शरद कोठारी और अनीता ठक्कर को AIA न्यूयॉर्क (अमेरिका का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी संगठन) के सचिव और उपाध्यक्ष बनने की उपलब्धि के लिए फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। बैठक में अन्य प्रमुख नियुक्तियों की घोषणा की गई। इनमें अमित सराफ एंड अमित सोरेवाला इन दोनों को जॉइंट सेक्रेटरी तथा रजनीश गर्ग को संयुक्त कोषाध्यक्ष एंड राना के संस्थापक सदस्य अरविंद भंडारी को अंतर्राष्ट्रीय संबंध अध्यक्ष, डॉ. विजय आर्य को CME अध्यक्ष, और डॉ. रवि मुरारका को एंटरटेनमेंट अध्यक्ष नियुक्त किया गया।


