अमृतसर | श्री मंगलानंद गिरिराज महाराज सेवा सोसायटी द्वारा झब्बाल रोड पर 18वां सामूहिक विवाह समागम आयोजित किया गया। प्रधान सतपाल कालेशाह के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में 31 जरूरतमंद लड़कियों का विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर सांसद गुरजीत सिंह औजला ने विशेष तौर पर पहुंचकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर प्रभदयाल महाजन, सरबजीत सिंह लाटी, जगविन्द्र सिंह जज, अशोक चौधरी, मनोहर लाल अरोड़ा, आशू, दीपक, सुभाष, प्रभात, हर्ष, गुरविन्द्र, शिवम्, अंगद, राकेश मौजूद रहे।


