प्रिं. राजेश अरोड़ा मानव अधिकार कमेटी के पंजाब प्रधान नियुक्त

अमृतसर | इंटरनेशनल मानव अधिकार संघर्ष कमेटी ने संस्था के पंजाब महासचिव राजेश अरोड़ा की सामाजिक एक्टिविटीज को ध्यान में रखते उन्हें पंजाब प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी। प्रदेश चेयरमैन टोडरमल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. हरीश शर्मा ने राजेश अरोड़ा को नियुक्ति पत्र देकर पंजाब प्रधान का कार्यभार सौंपा। समारोह को संबोधित करते डा. हरीश शर्मा और टोडरमल ने संयुक्त तौर पर कहा कि राजेश अरोड़ा जहां एक स्कूल प्रिंसिपल है, वहीं एक अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि राजेश अरोड़ा की संगठनात्मक कार्यशैली से संगठन को जहां मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर संगठन के केंद्रीय वरिष्ठ सदस्य राज, कुमार शर्मा, नारायण सिंह अटवाल, डॉ मुस्कान अरोड़ा, अंकुश महाजन, सोनिया अरोड़ा, रजनी खन्ना, वनीता शर्मा, उमा सेठी, रेनू शर्मा, अर्पिता आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *