अमृतसर| अमृतसर महाजन यूथ विंग की ओर से महाजन जाति के समाज सुधारक स्व. मेहर चंद महाजन की 136वां जन्मदिन मनाया। शरीफ-पुरा रानी बाजार में मनाए जन्म में सबसे पहले हवन यज्ञ पूजा-अर्चना करके उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर महाजन समाज के लोगों ने मिलकर हवन यज्ञ करके आहुतियां डाली। इस मौके पर विंग पूर्व प्रधान और संरक्षण गुलशन महाजन, मनीष महाजन, अंकुश महाजन, ललित महाजन, संजीव महाजन, सुभाष महाजन समेत कई लोग मौजूद रहे।


