एटक की समीक्षा बैठक कल होगी

भरतपुर| भरतपुर जिला एटक की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आगामी 25 दिसंबर, गुरुवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिले भर में संगठन की गतिविधियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा के लिए अहम मानी जा रही है। जिला एटक अध्यक्ष कामरेड हरीचरन दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक केंद्रीय बस स्टैंड के पास स्थित एटक यूनियन कार्यालय में दोपहर 12 बजे शुरू होगी। बैठक की अध्यक्षता और मार्गदर्शन प्रांतीय पर्यवेक्षक कामरेड तेजपाल सैनी करेंगे। इस बैठक में जिले की सभी शाखाओं से जुड़े पदाधिकारियों को उपस्थित रहने के लिए आमंत्रित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *