नेशनल चैंपियन में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र सस्मानित

अमृतसर| अबेकस चैंप्स अकादमी की ओर से आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में 6 बच्चों ने भाग लिया। उनमें आदिल महाजन ने प्रथम नेशनल चैंपियन का खिताब जीता। वहीं कियारा महाजन, क्रीदय महाजन और पार्थ शर्मा प्रथम नेशनल रनर-अप रहे, जबकि परियात कौर और रुद्र महाजन ने सेकंड नेशनल रनर-अप रहे। लाइफ इंश्योरेंस ऑ​फ इंडिया के चेयरमैन क्लब मेंबर किरण कुमार शर्मा ने कश्मीर एवेन्यू में 6 बच्चों को मोमेंटो और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि रिटायर्ड प्रिंसिपल प्रो. हरपाल सिंह वालिया ने बच्चों को भविष्य में भी इसी तरह कड़ी मेहनत कर सफलता पाने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *