भास्कर न्यूज। वैर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा राजस्थान अशोक कुमार मीणा सहित राज्य स्तरीय दल द्वारा विद्यालय का निरीक्षण कर किया गया। जिसमें शैक्षणिक एवं भौतिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भरतपुर अनिकेत शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वैर सजनी चौधरी एवं अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक अशोक कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। निरीक्षण दल द्वारा विद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान पीएम श्री योजना अंतर्गत आयोजित गतिविधियों, व्यावसायिक शिक्षा प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला, कक्षा-कक्षों की शैक्षणिक स्थिति, विद्यार्थियों से सीधा संवाद, किचन गार्डन, बाल वाटिका, प्रखर राजस्थान एवं राष्ट्रीय आविष्कार मिशन सहित विद्यालय की समग्र कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया गया। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर में अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा राजस्थान अशोक कुमार मीणा ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन, शिक्षण वातावरण एवं व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण दल द्वारा निरीक्षण किया। साथ ही भविष्य की कार्ययोजना के अनुरूप नवाचारी, कौशल आधारित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।


