डडवाड़ा गांव में पहुंचा विकास रथ, दी जानकारियां

सकतपुर| राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम के तहत बंबोरी ग्राम पंचायत डडवाड़ा गांव में मंगलवार को विकास रथ पहुंचा। जहां ग्रामीणों ने रथ का स्वागत किया। रथयात्रा के साथ विधायक राधेश्याम बैरवा, रथयात्रा के संयोजक गोविंद सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष योगेश गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित नागर, मंडल उपाध्यक्ष महावीर मोटिस, पूर्व मंडल अध्यक्ष इंद्र नागर, पूर्व सरपंच जयपाल मीणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *