सुवांसा: सड़क किनारे ग्रेवल के ढेर से टकराई बाइक, युवक घायल

कस्बे में मंगलवार रात एक दुपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तालेड़ा–केपाटन मुख्य मार्ग पर सुवांसा कस्बे में अस्पताल के सामने पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क किनारे ग्रेवल डालने के लिए ढेर लगा रखे हैं, जो आधी सड़क घेरे हुए हैं। जानकारी के अनुसार तालेड़ा की ओर से एक चारपहिया वाहन आ रहा था। इसी दौरान छपावदा निवासी दीपक बैरवा केपाटन की ओर अपने गांव जा रहा था। सामने से आ रही चौपहिया वाहन की लाइट में ग्रेवल का ढेर नजर नहीं आने से उसकी बाइक ग्रेवल से टकरा गई और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने घायल बाइक सवार को उठाया और एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए तालेड़ा अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से तीन से चार दिनों से सड़क पर ग्रेवल के ढेर लगाए गए हैं, जो आधी सड़क घेरे हुए हैं। इससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती सुवांसा. दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *