अंबिकापुर| मवेशियों को पिकअप में लेकर झारखंड जा रहे तस्करों में से एक को पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा। हालांकि इस दौरान चकमा देकर दो तस्कर भाग गए। पकड़ा गया आरोपी वाहन चालक है। पिकअप से 13 मवेशी बरामद हुए हैं। इन्हें जशपुर से वाहन में लोड कर अवैध तरीके से झारखंड के बूचड़खाने ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर हैलू खान निवासी साईटिकरा लैलूंगा जशपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। फरार दो तस्करों को पुलिस तलाश कर रही है। बताया गया है कि जशपुर से मवेशियों को लेकर निकलते समय वहां के कुछ लोगों को इसकी भनक लगी, जिसके बाद उन्होंने पिकअप का पीछा किया और अंबिकापुर पुलिस को इसकी सूचना दी।


