बारां| राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर बुधवार को सुबह 10 बजे से जिले के ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहर रामगढ़ क्रेटर में स्वच्छता अभियान का आयोजन होगा। अभियान में कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, एडीएम भंवरलाल जनागल, एसडीएम राकेश कुमार, उप वन संरक्षक विवेकानंद सहित जिले के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य सहभागियों द्वारा सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा।


