सड़क किनारे खड़े गन्ने से भरे ट्रॉले से टकराई बाइक:सालीचौका बाजार से घर लौट रहे दो युवक घायल, 108 एंबुलेंस से भेजा अस्पताल

नरसिंहपुर जिले में स्टेट हाईवे 22 पर सालीचौका के पास सोमवार शाम बाइक सवार दो युवक सड़क किनारे खड़े गन्ने से भरे डबल ट्रॉले से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। ​आड़ेगांव निवासी शैलेंद्र रजक और राकेश ठाकुर सालीचौका बाजार से सामान खरीद कर मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे। पोडार चौराहा से सालीचौका की तरफ जाते समय सड़क पर खड़े ट्रॉले से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत 108 एंबुलेंस पहुंची और घायलों को शासकीय स्वास्थ्य केंद्र सालीचौका ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *