अनूपपुर में कड़ाके की ठंड का असर:14-15 जनवरी को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूली बच्चों की छुट्टी

अनूपपुर में कड़ाके की ठंड के चलते कलेक्टर हर्षल पंचोली ने जिले के सभी स्कूलों में 14 और 15 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की है। यह छुट्टी कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए है। इसमें सरकारी और निजी स्कूलों के साथ-साथ सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल भी शामिल हैं। हालांकि, शिक्षकों को इन दोनों दिनों में नियमित रूप से विद्यालय आकर अपना कार्यालयीन काम करना होगा। कलेक्टर का यह फैसला छोटे बच्चों को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए लिया गया है। प्रशासन ने सभी स्कूलों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश जिले के सभी प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं पर लागू होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *