बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर जताया विरोध, पीएम को भेजा ज्ञापन

आजाद हिंद सेवा समिति के तत्वावधान में पीएम के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। आजाद सेवा समिति के संगठन महासचिव पुष्पेंद्र चौधरी ने बताया कि पाकिस्तान, बांग्लादेश में हो रहे हिन्दू अत्याचार के खिलाफ भारत देश के हिन्दुओं में बहुत आक्रोश है। आजाद हिंद सेवा समिति मांग करती है कि प्रधानमंत्री बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिन्दुओं को हिन्दुस्तान से सुरक्षा मिलनी चाहिए। वहां की सरकारों पर दबाब बढ़ाना चाहिए। अल्पसंख्यक हिन्दू समाज उन देशों में बहुत दुखी एवं परेशान है। अतः सरकार से मांग करते है कि इस समस्या का समाधान तुरन्त होना चाहिए। ज्ञापन देने वाले लोगों में बब्बू ठाकुर, मन्नू, बेहक, राकेश शर्मा, अतुल शर्मा, विनोद चौधरी, योगेश कुमार अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *