रसोमा चौराहे के सर्विस रोड पर मंगलवार को एक बड़ा पेड़ अचानक धराशायी हो गया। जांच में सामने आया कि पेड़ की जड़ों में चूहों के कई बिल थे और तने में दीमक लग चुकी थी। अंदर से कमजोर हो चुका पेड़ अचानक सामने खड़ी एक वैन पर गिर गया। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में अब चूहों का आतंक हरियाली के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा है। शहर के कई इलाकों में चूहे पेड़ों की जड़ों से खोखला कर रहे हैं। इन घटनाओं से नहीं लिया सबक क्षेत्र में कई खाद्य पदार्थों की दुकानें हैं, जहां खाने-पीने का कचरा डिवाइडर पर ही फेंक दिया जाता है। इससे चूहों ने यहां बिल बना लिए। जिम्मेदारों लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चूहों की रोकथाम के लिए कीटनाशक को डालेंगे। राजेंद्र राठौर, सदस्य, महापौर परिषद


