जयपुर के मालवीय नगर-सांगानेर में गंदगी-पानी और लाइट की समस्या:दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट में लगातार आ रही शिकायतें, लोग हो रहे परेशान

जयपुर के मालवीय नगर, सांगानेर और पांच्यावाला जैसे बड़े और जाने-माने इलाकों में भी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति चिंताजनकहै। सड़क, कचरा, पानी और लाइट जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर रोजाना शिकायतें सामने आ रही हैं। दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट में मिल रही लगातार शिकायतें प्रशासन पर लोगों के घटते भरोसे को दिखा रही हैं। हालात सुधरने के बजाय आमजन के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें। मालवीय नगर वार्ड नंबर 125 से दीपक शर्मा ने बताया कि शहीद अमित भारद्वाज मार्ग पर पिछले 10 दिनों से कचरा पड़ा है। कचरे के ढेर लगने से बदबू फैल रही है, लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं वार्ड नंबर 91 से महेश ने शिकायत दर्ज कराई कि मुहाना मंडी के कीरो की ढाणी के पास डिवाइडर पर वृक्षारोपण के बाद बचा कचरा सड़क पर ही छोड़ दिया गया। बीते 2–3 हफ्तों से यह कचरा नहीं उठाया गया है, जिससे यातायात और स्वच्छता दोनों प्रभावित हो रहे हैं। सांगानेर वार्ड नंबर 98 से राकेश विजय ने बताया कि कालवाड़ फाटक के पास स्थित कॉलोनी में भारी जलभराव हो गया है। गंदा पानी जमा रहने से कॉलोनी में गंदगी फैल रही है और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पांच्यावाला वार्ड नंबर 51 से प्रदीप कुमार ने कहा कि सिरसी रोड के मंगल नगर इलाके में करीब दो साल से सड़क की हालत खराब है। ऊपर से सीवर का पानी बहने से हालात और बदतर हो गए हैं। वार्ड नंबर 12 से अनिल सैनी ने बताया कि शांति नगर A के निर्मल विहार विस्तार में स्ट्रीट लाइट के पोल लगे हैं, लेकिन रोड लाइट नहीं होने से रात में पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे हादसों और असुरक्षा का खतरा बना रहता है। शहर की इन शिकायतों ने एक बार फिर जहां राजधानी में नगर निगम और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं आम जनता अभी शासन और प्रशासन से राहत की उम्मीद लगाई बैठी है। आप भी कर सकते है पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1. बिना जाली का ट्रांसफॉर्मर बना खतरा:बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट, पोल टेढ़े हुए; दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 2.जयपुर मे जगह-जगह कचरा, नगर निगम नहीं कर रहा समाधान:कॉलोनियों में सालों से नहीं उठाया गया कचरा, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 3. जयपुर में बदहाल सड़कें ,पानी भरने से हादसों का खतरा:मानसरोवर में वाटर पाइपलाइन टूटने से सप्लाई बाधित, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आ रही शिकायतें 4.जयपुर में स्कूल के सामने कचरे का ढेर:SMS में लाइन से परेशान लोग बोले- स्टाफ के लोग परिचितों को पहले दिखा रहे 5. जयपुर में नालियों के टूटे चैंबर,टूटी सड़कों से परेशान लोग:स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रहता है अंधेरा, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 6.जयपुर में सड़कों पर कचरा और बहता गंदा पानी:खुले बिजली के तारों से हादसों का खतरा; शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस 7.जयपुर की सड़कों पर लगे कचरे के ढेर:घाटगेट से मानसरोवर तक गंदगी का अंबार, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 8.जयपुर में सीवरेज के गंदे पानी से सेहत को खतरा:सड़कों पर लाइट बंद पड़ी, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 9.जयपुर में बढ़ता सीवरेज संकट, लाइनें चोक:खुदी सड़कें और गंदे पानी से जनता परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान 10.जयपुर में सड़कों की हालत बदहाल, आमजन परेशान:हादसों का खतरा, शिकायतों के बावजूद नहीं मिल रहा स्थाई समाधान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *