नाले में 38 साल के युवक का शव मिला:इंदिरा गांधी स्टेडियम के बगल में शौच करते समय नाले में गिरा

अलवर शहर में इंदिरा गांधी स्टेडियम के बगल में नाले में युवक का शव मिला तो सनसनी फैल गई। काफी देर तक युवक की पहचान नहीं हो सकी। लेकिन आसपास के लोग आए तो मृतक की पहचान सोनावा डूंगरी निवासी जितेंद्र नरूका पुत्र नर बहादुर के रूप में हुई। मौके के हालत देखने पर पता चला कि युवक नाले पर शौच करने आया था। इसी दौरान नाले में गिर गया। उसके बाद वहीं पड़ा रह गया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह करीब 7 बजे के आसपास की है। अरावली विहार थाना पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह स्टेडियम के बगल में नाले में युवक के पड़े होने की सूचना मिली थी। उसके बाद मौके पर आए तो युवक का शव मिला। बाद में शव को बाहर निकलवाया गया। यहां आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर युवक की पहचान जितेंद्र नरूका के रूप में हुई। जो सोनावा डूंगरी पर रहता है। मूलरूप से जमालपुर गांव का है। यहां परिवार के साथ रहता है। जिसके दो बच्चे हैं और कर्नाटक में मजदूरी करता है। कुछ दिन पहले ही मजदूरी करके वापस आया था। घर में लैट बाथ का काम चल रहा था। इस कारण नाले पर शोच करने आ गया। यहां नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *