बालोद | शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 12 वीं से उच्चतर कक्षाओं के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का पंजीयन वेबसाइट पोस्ट मैट्रिक-स्कॉलरशीप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर की जा रही है। छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के अजा, अजजा एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन नवीनीकरण तथा नवीन पंजीयन करने 15 जनवरी तक की तिथि निर्धारित की गई है।


