सख्ती: रेलवे ने अभियान चला पांच अनधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई की

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव रेलवे ने चलती ट्रेनों और स्टेशनों में अभियान चला कर अनधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई की। रेलवे अधिकृत वेंडरों के माध्यम से ट्रेनों और स्टेशनों में गुणवत्तायुक्त खानपान की सुविधा उपलब्ध कराने प्रयासरत है। रेल यात्रा के दौरान यात्रियों को अनधिकृत वेंडरों के कारण होने वाली असुविधाओं से बचाने प्रयास जारी है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर दिलीप सिंह के निर्देश पर आरपीएफ के सहयोग से वाणिज्य निरीक्षक एवं टिकट चेकिंग कर्मियों द्वारा ट्रेनों और प्रमुख स्टेशनों में अनधिकृत वेंडरों की रोकथाम करने जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 13 जनवरी को गाड़ी संख्या 12809 मुंबई- हावड़ा मेल के सामान्य कोच में 3 अनधिकृत वेंडरों को पकड़ा गया। रेलवे एक्ट धारा-144 तहत कार्रवाई के लिए रेल सुरक्षा बल राजनांदगांव को सौंपा गया। गोंदिया स्टेशन पर 2 अनधिकृत वेंडरों को पकड़ा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *