अमृतसर| कांग्रेस के पूर्व पंजाब प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ लोहड़ी के त्यौहार पर पतंग उड़ाई। अपने हॉली सिटी गृह स्थान पर सिद्धू दंपति ने धागे वाली डोर के साथ पतंग उड़ाते हुए लोगों को चाइना डोर से पतंग ना उड़ाने की नसीहत दी। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को पतंग की कन्नी (हवा) देने के लिए कहा। वहीं अपने अंदाज में सिद्धू ने कहा कि उसकी पतंग नहीं कटनी चाहिए। उन्होंने तो बड़े-बड़े टिकने नहीं दिए, वह अपनी पतंग कटने नहीं देंगे। वहीं, आईबो (पतंग काट दी) की आवाजें भी करते रहे। सिद्धू दंपति ने छत्त पर पतंगबाजी का लुफ्त लेते हुए शहरवासियों को लोहड़ी की बधाई दी।


