विशाल विहार इलाके में दो गुट भिड़े, एक- दूसरे पर चलाए दात्तर और ईंट-पत्थर, वीडियो वायरल

अमृतसर| जंडियाला के गांव निजामपुर में बाइक सवार 2 युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने कार सवार को रोका और फिर गोली चलाई और कार और मोबाइल छीनकर ले गए। कार सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई। आरोपी कार लेकर फतेहगढ़ की ओर भाग गए। चौकी नवां पिंड की पुलिस ने इस मामले में 2 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस को अभी आरोपियों को कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस को दी शिकायत में हरजीत सिंह निवासी निजामपुर ने बताया कि 12 जनवरी को दोपहर करीब 12 अपनी कार पर सवार होकर खेतों की ओर गया था। बाइक सवार 2 अज्ञात युवक आए और उसे कहने लगे कि कत्थूनंगल को कौन सा रास्ता जाता है। जिसके बाद उन्होंने रास्ता बता दिया। इतने में एक युवक ने पिस्तौल निकालकर उसे जान से मारने की धमकी दी और कार से बाहर निकलने के लिए कहा। जब वह बाहर निकला तो उसके पैर में एक गोली चला दी। उसने कूदकर अपनी जान बचाई। आरोपी कार और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। एएसआई रछपाल सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी नवां पिंड में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। भास्कर न्यूज | अमृतसर लोहड़ी वाले दिन पुलिस चौकी विजय नगर के अंतगर्त आते विशाल विहार इलाके में दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से युवकों ने दातर सहित ईंट-पत्थर से एक दूसरे पर हमला किया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानकारी के मुताबिक इस झगड़े में दोनों गुट के 3 से 4 युवक जख्मी हुए हैं। यह घटना सोमवार दोपहर बाद 3 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों गुट के सभी युवक मौके से भाग गए थे। लेकिन वायरल वीडियो पुलिस के हाथ लग गई है। चौकी इंचार्ज गुरजीत सिंह ने बताया कि झगड़े की सूचना मिली थी। अभी तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *