देर रात दो युवक ने चुराई 5 लाख से ज्यादा की नकदी

भास्कर न्यूज |लुधियाना टिब्बा रोड क्षेत्र के अधीन गत रात्रि 1:00 बजे के करीब दो युवक करियाना की दुकान के पिछले दरवाजे से घुसे इसके बाद 45 मिनट दुकान में रहने के बाद 5 लाख की चोरी कर दी। यह घटना टिब्बा रोड के नजदीक गउशाला के नजदीक सिंगल ट्रेडर्स दुकान में हुई है। इस मामले में दुकान के मालिक अभिषेक सिंगला ने बताया कि वह सुबह 6:00 बजे के करीब दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकान का शटर खोला फिर अंदर देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद जब उन्होंने अपने गले को चेक किया तो उसमें से ₹500000 से ज्यादा की रकम नहीं मिली। इसके बाद जब उन्होंने सीसीटीवी चेक किया तो पता चला की रात के करीब 1:45 पर दुकान के पिछले दरवाजे से दो युवक अंदर घुसे इसके बाद 45 मिनट तक दुकान में रहने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी युवकों ने किसी भी अन्य सामान को नहीं चुराया। वह सिर्फ नगदी लेकर ही चले गए। इस घटना के बारे में पता लगने के बाद थाना टिब्बा की पुलिस को भी बुलाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *