ट्रक ड्राइवर से मांगा तंबाकू, हाथ-पैर बांध खेत में फेंका, 20 लाख का स्टील व ट्रक लेकर भागे

भास्कर न्यूज |लुधियाना लुधियाना में पंजाब माता नगर, पक्खोवाल रोड पर रविवार दोपहर एक्टिवा सवार दो युवकों ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के रिटायर्ड चीफ कबड्डी कोच से फोन छीन लिया। यह घटना उस समय हुई जब रिटायर्ड कोच बलजिंदर पाल सिंह, जो कि लखनऊ से हाल ही में लुधियाना आए थे, अपने घर से बाहर फोन पर बात कर रहे थे। अचानक एक्टिवा सवार युवकों ने उनसे रास्ता पूछा और बाद में उनका फोन छीन लिया। पीड़ित को तब शोर मचाते हुए आरोपियों का पीछा किया, लेकिन अपनी उम्र 67 वर्ष के कारण वह ज्यादा दूर तक नहीं भाग सके। रिटायर्ड कोच बलजिंदर पाल सिंह ने बताया कि जब आरोपियों ने रास्ता पूछा, तो उन्होंने बताया कि आगे से गली बंद है और वाहन को वापिस मोड़कर दूसरी गली से जाने को कहा। लेकिन तभी अचानक से एक्टिवा सवार युवकों ने स्पीड बढ़ाकर उनका फोन छीन लिया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए और एक्टिवा के नंबर को ट्रैक किया, जिससे पता चला कि वाहन चोरी का है। थाना दुगरी की पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। भास्कर न्यूज | लुधियाना लुधियाना के हीरो स्टील फैक्ट्री के बाहर खड़े एक ट्रक के ड्राइवर मंगल सिंह को तंबाकू मांगने के बहाने बंधक बनाकर मारपीट की गई और 20 लाख के स्टील समेत ट्रक लूट लिया गया। यह घटना 23 दिसंबर की रात करीब 10 बजे हुई। आरोप है कि पुलिस ने घटना की शिकायत के बाद भी पर्चा दर्ज करने में 20 दिन लगा दिए। पीड़ित ड्राइवर और ट्रक मालिक ने अधिकारियों से गुहार लगाई, जिसके बाद केस दर्ज किया गया। हालांकि, अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। ट्रक मालिक हरगुन कुमार ने बताया कि उनका ड्राइवर मंगल सिंह रात को ट्रक में सो रहा था। अगले दिन फोकल पॉइंट फेस-4 में स्टील अनलोड करना था। रात को करीब 10 बजे एक व्यक्ति ने ट्रक का दरवाजा खटखटाकर तंबाकू मांगा। जैसे ही मंगल सिंह ने तंबाकू देने के लिए दरवाजा खोला, दो और बदमाश वहां आ गए। उन्होंने मंगल सिंह को जबरन बाहर खींचा, उसकी बेरहमी से पिटाई की और हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया। बदमाश मंगल सिंह को मालेरकोटला रोड स्थित आलमगीर गुरुद्वारे के पास फेंककर ट्रक और उसमें लदा 20 लाख रुपये का स्टील लेकर फरार हो गए। किसी तरह मंगल सिंह ने अपने मालिक को सूचना दी। घटना के बाद पीड़ित ट्रक मालिक ने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें वारदात की पुष्टि हुई। इसके बाद मंगल सिंह और ट्रक मालिक हरगुन कुमार पुलिस थाने पहुंचे। लेकिन, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करने के बजाय मामले को टालमटोल किया। बार-बार थाने के चक्कर लगाने और एडीसीपी-2 को शिकायत देने के बाद 20 दिन बाद पर्चा दर्ज किया गया। मामले की जांच कर रहे अधिकारी बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। हालांकि, अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *